सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सन्यासियों का परम उद्देश्य

 सन्यासियों का परम उद्देश्य  ईश्वर प्राप्ति के लिए  साधना में लीन रहना है          - आनन्द कुमार            Humbles.in

एक शहीद फ़ौजी का बेटा

 


"एक शहीद फौजी का बेटा"

अपनी माँ से कुछ यूँ बोला -

शहीद हुये हैं,

सरहद पर पिता हमारे 

अब मैं भी लड़ने जाऊँगा ।


चढ़कर दुश्मन की छाती पर 

अपने पैरों तले रौंदकर ,

उनके टैंक नेस्तनाबूद कर 

अंजाम तक पहुँचाऊँगा ।


तू चुप हो जा माँ, 

मत रो माँ ,

खाता हूँ तेरी कसम माँ, 

तेरा शीश नहीं झुकने दूँगा 

अपनी मातृभूमि की रक्षा खातिर 

सर्वस्व बलिदान कर जाऊँगा ।। 


 - आनन्द कुमार

  Humbles.in

("धूप के दीप" नामक साझा 'काव्य संग्रह' में प्रकाशित)

श्री सत्यम प्रकाशन झुंझुनूं राजस्थान.


टिप्पणियाँ